उत्तराखंड

काशीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत के बाद धरना प्रदर्शन हिंदूवादी संगठनों ने दी नगर निगम को चेतावनी

TFD INDIA NEWS 24 – 7/9/2023 रिपोर्टर – पैट्रिक बाबा

उत्तराखंड काशीपुर। रामनगर रोड रामलीला ग्राउंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता और अधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए मौके पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची तथा पुलिस ने मृतक को गोवंश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को वंश को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भिजवा दिया। इसके बाद आकर्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान बजरंग दल के जिला सहस योजक सपन ने कहा कि हम सभी नगर निगम से यह मांग करते हैं कि गोवंशों के संरक्षण के लिए गौशाला के निर्माण की सुविधा दी जाए। विभाग सेवा प्रमुख राजीव परनामी ने चेतावनी देते हुए कहा की निगम सुविधा नहीं प्रदान करता है तो किसी भी दुर्घटना में घायल गोवंश को नगर निगम में लेकर आ जाएंगे। नगर निगम प्रशासन उनका इलाज स्वयं करवाय इस दौरान विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री हितेश प्रजापति विभाग सेवा प्रमुख राजीव परनामी जिला सहसयोजक सपन जिला गोरक्षा विभाग अरुण प्रजापति जिला सेवा प्रमुख हरिशंकर शर्मा प्रखंड अध्यक्ष आशीष शर्मा प्रखंड मंत्री संजीव शर्मा प्रखंड मठ मंदिर प्रमुख विशाल कौशिक नगर गौ रक्षा प्रमुख अमन कुमार नगर सहसंयो जीका वर्षा प्रखंड सामाजिक समरस प्रदीप एवं समस्त हिंदूवादी कार्यकर्ता एवं समाज सेवक मौजूद रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button