महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में छह लाख इनामी जहाल माओवादी को गढ़चिरौली पुलिस बल ने किया गिरफ्तार

TFD INDIA NEWS 24 – रिपोर्टर – संजय तिवारी महाराष्ट्र

छह लाख इनामी जहाल माओवादी को गढ़चिरौली पुलिस बल ने किया गिरफ्तार
 महाराष्ट्र सरकार ने घोषित किया था 06 लाख रुपये का इनाम

माह फरवरी से माह मई के दौरान माओवादीओं द्वारा टीसीओसी काल मनाया जाता हैं। इस दौरान माओवादी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, पुलिस बलों पर हमला अन्य सरकारी कार्यो में बाधा डालना और आगजनी जैसे देश विरोधी हरकतें करते है। इसी टीसीओसी काल के पाश्र्वभूमी पर गढचिरौली पुलिस बल ने सुरक्षा बलो के खिलाफ कई हिंसक घटनाओं में शामिल महिला जहाल माओवादी को कल ता. 25 फरवरी 2024 को गिरफ्तार किया हैं।¬
कल ता. 25 फरवरी 2024 को पिछले साल माह अप्रैल 2023 मे मौजा केडमारा वन क्षेत्र मे पुलिस और माओवादी के बीच हुएं मुठभेड के अनुसार पुलिस थाना भामरागड मे दर्ज अप क्र. 37/2023 धारा 307, 353, 143, 147, 148, 120, (ब) भा.द.वी. सहधारा 3/25, 5/28, 8/27 भा.ह.का., 3, 4, भा.स्फो.का, 13, 16, 18, (अ), 20 बे.कृ.प्र. अधिनियम के तहत आरोपी जहाल महिला माओवादी नाम राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा उम्र- 30 वर्ष, निवासी. बडा काकलेर, तह. भोपालपट्टनम, जि. बिजापुर (छ.ग.) को गढचिरौली पुलिस बल द्वारा एक विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया हैं।

आगे की जांच से पता चला की, ता. 30/04/2023 को मौजा केडमारा में हुई मुठभेड में वह सीधे तौर पर शामिल थी। जिसमेंे गढचिरौली पुलिस बल को 03 माओवादियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। साथ ही पुलिस थाना तोयनार जि. बीजापुर (छ.ग.) के कचलाराम वन क्षेत्र मे हुए मुठभेड में वह सीधे तौर पर शामिल थी, और उक्त मुठभेड के तहत उसे पुलिस थाना तोयनार मे दर्ज अप. क्र 05/2018, धारा 307, 147, 148, 149, भा.द.वी. सहधारा 25, 27, भा.ह.का. में वर्ष 2019 मे गिरफ्तार किया गया था।

 गिरफ्तार माओवादी सदस्या के बारे में जानकारी:-
नाम- राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा
श्व् दलम में कार्यकाल
 वर्ष 2006 मे वह चेतना नाटय मंच के सदस्य के रुप में शामिल होकर माओवादी आंदोलन मे सक्रिय हुई।
 वर्ष 2010-2011 में चेतना नाटय मंच मे डिप्टी कमाडंर के पद पर पदोन्नत हुई।
 वर्ष 2016 में फरसेगड दलम मे तबादला होकर वर्ष 2019 तक सदस्य के रुप मे कार्यरत थी।
 वर्ष 2019 में पुलिस थाना तोयनार जि. बीजापुर (छ.ग.) के वन क्षेत्र में पुलिस पार्टी साथ हुए मुठभेड के संबंध में अपराधीक शिकायत मे गिरफ्तार किया गया था।
 वर्ष 2020 मंे जेल से रिहा होने के बाद वर्ष 2023 तक टेलर टिम दंडकारण्या स्पेशल झेानल कमिटी अंतर्गत एसीम (एरिया कमिटी मेंबर) पद पर कार्यरत थी।

 कार्यकाल के दौरान किए गए अपराध :
मुठभेड- 04

 वर्ष 2016 मे हुए मौजा कर्रेमर्का, फरसेगड (छ.ग.) वन क्षेत्र मंे पुलिस के साथ हुए मुठभेड मे शामील।
 वर्ष 2016 मे हुए मौजा मरेवाडा, भोपालपट्टनम (छ.ग.) वन क्षेत्र में पुलिस के साथ हुए मुठभेड मे शामील।
 वर्ष 2019 मे हुए मौजा कचलाराम, बीजापुर (छ.ग.) वन क्षेत्र में पुलिस के साथ हुए मुठभेड मे शामील।
 वर्ष 2023 मे हुए मौजा केडमारा (भामरागड जि. गडचिरोली) वन क्षेत्र मे गढचिरौली पुलिस के साथ हुए मुठभेड मे शामील।
श्व् सरकार द्वारा घोषीत पुरस्कार:
महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजेश्वरी ऊर्फ कमला पाडगा गोटा के गिरफ्तारी पर कुल 06 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था ।
गढ़चिरौली पुलिस बल के प्रभावी अभियान के कारण गढ़चिरौली पुलिस बल ने जनवरी 2022 से अब तक कुल 73 माओवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हंै। उक्त कार्यवाही मा. पुलिस अधीक्षक श्री. नीलोत्पल, मा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) श्री. यतिश देशमुख, मा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) श्री. कुमार चिंता, मा. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अहेरी. श्री. एम. रमेश. के मार्गदर्शन में कि गई। पुलिस अधीक्षक श्री. नीलोत्पल ने माओवादीओंसे आग्रह किया की, वे माओवादीओं के हिंसक रास्ते को छोडकर स्वाभिमान के साथ जीवन व्यतीत करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button